कुल टखना प्रतिथापन
ID: ANH15150hin
MEDICAL ANIMATION TRANSCRIPT: अगर किसी व्यक्ति को एंकल यानी टखने का गंभीर गठिया है तो डॉक्टर उन्हें एंकल आर्थो प्लास्टी या ट्रिपल एंकल रिप्लेसमेंट यानी टखने की चोट का प्रतिस्थापन जैसी सर्जिकल यानिकि शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं या ऑपरेशन की सलाह दे सकते हैं। टखना एक ऐसा जोड़ है जो पैर और पैर के पंजे को जोड़ता है। टखने की चोट में पैर के नीचे की दो हड्डियां शामिल हैं, जिन्हें टिबिया और फिबुला कहा जाता है और टखने की हड्डी जिसे टैलस कहा जाता है। ये जोड़ पैर के पंजे को ऊपर नीचे हिलने में मदद करता है। इन हड्डियों के सिरों पर एक चिकना ग्लाइडिंग कवर होता है, जिसे आर्टिकुलर कार्टिलेज यानी की चोट की उपास्थि कहा जाता है। कभी कभी चोट लगने से, सामान्य अधपतन से या कोई बीमारी से टखने को क्षति पहुंच सकती है। इसका परिणाम गठिया का रोग हो सकता है, जिसमें जोड़ों में दर्द के साथ सूजन आती है और जोड़ों में जकड़न आ जाती है। समय के साथ टखने के जोड़ की उपास्थि पतित होने के कारण निकल सकती है, जिसके कारण हड्डियों की सतह खुली हो जाती है और एक दूसरे के साथ घिसने लगती है। इसके अतिरिक्त, गठिया के कारण टखने के जोड़ की हड्डियों के आकार में बदलाव आ सकता है। उदाहरण के लिए, हड्डियों के अधपतन के कारण किनारों पर बोनी प्रोजेक्शन विकसित होना यानी कि हड्डियों के किनारों पर असामान्य वृद्धि होना। यह असमान तरीके से बढ़ी हुई हड्डियां और साथ क्षतिग्रस्त उपास्थि पैर के पंजों को ऊपर और नीचे करने में कठिनाई कर सकते हैं। नतीजतन, सीढ़ियों के ऊपर नीचे चढ़ना और उतरना मुश्किल हो जाता है। दो प्रकार के आर्थराइटिस जो टखने के जोड़ को प्रभावित कर सकते हैं। वे हैं ऑस्टियो आर्थराइटिस यानी कि गठिया जो जोड़ों के अधपतन या उनके लगी चोट के कारण होता है। रूमेटोइड अर्थराइटिस जो कई ऑटोइम्यून डिसीस में से एक है। यानी कि ऐसे रोग जिनमें आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली आपके शरीर पर ही हमला करती है जिससे जोड़ों में सूजन हो सकती है। बुरी तरह क्षतिग्रस्त पैर के टखने के जोड़ों को बदलने के लिए एक सर्जरी यानी शल्य प्रक्रिया यानी कि ऑपरेशन किया जाता है, जिसे टोटल एंकल रिप्लेसमेंट कहा जाता है। आपके क्षतिग्रस्त टखने के जोड़ को खोलकर देखने के लिए सर्जन इस जोड़ के सामने वाले हिस्से पर चीरा करके उसे खोलते हैं। उसके बाद टिबिया और टैलस के सिरो को निकाल दिया जाता है। मनुष्य द्वारा बनाए गए कृत्रिम जोड़ जिसे इम्प्लांट या प्रोस्थेसिस कहते है, उसे पैर के टखने के अंदर डाला जाता है। प्रक्रिया के अंत में पैर के टखने की जगह पर किए गए चीरे को टांके लेकर उसे बंद किया जाता है। एंकल रिप्लेसमेंट करवाने के बाद मरीज टखने को अधिक अच्छे तरीके से और पूरी तरह हिला सकता है और गतिविधियों के दौरान बहुत थोड़े दर्द का अनुभव करता है।
Keywords
3?,
?,
?ो?,
ंट,
आंतर?,
आर्थोपे?,
एन?,
एन?मेशन,
क,
क?,
कण्?,
कम?,
कास्ट,
क्षा,
च?,
ट?,
टखना,
त,
ताल,
त्सा,
न?,
फाइबुला,
फ्रैक्चर,
ब?,
मेटे?,
या,
यो,
र,
रा,
रोग?,
र्धारण,
व?,
व??,
श?,
सर्?र?,
साक्षरता,
सू?न,
स्थ?,
स्थाप?,
स्नायुबंधन,
स्प्ल?,
स्वास्थ्य,
़